Pages

हँसना - हँसाना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हँसना - हँसाना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

29 नवंबर 2014

हिसाब बराबर

एक डॉक्टर ने नया-नया क्लीनिक खोला तो बाहर बोर्ड टाँग दिया, जिस पर लिखा था, "किसी भी बीमारी का इलाज़ मात्र 300/- रुपये में और अगर हम आपका इलाज़ नहीं कर पाये तो हम आपको 1000/- रुपये देंगे।"

यह बोर्ड पढ़कर एक दिन एक आदमी के मन में ख्याल आया कि क्यों न कोई चालाकी की जाये और 1000/- रुपये कमाये जाएँ। इसी सोच के साथ आदमी डॉक्टर के पास पहुँच गया।

डॉक्टर: आईये बैठिये, बताइये क्या तक़लीफ है आपको?

आदमी: डॉक्टर साहब, मैं अपना स्वाद खो चुका हूँ। कुछ भी खाता या पीता हूँ तो स्वाद का पता ही नहीं चलता।

26 नवंबर 2013

चालाक महिला

एक दिन एक औरत गोल्फ खेल रही थी| जब उसने बॉल को हिट किया तो वह जंगल में चली गई|

जब वह बॉल को खोजने गई तो उसे एक मेंढक मिला जो जाल में फंसा हुआ था| मेंढक ने उससे कहा - "अगर तुम मुझे इससे आजाद कर दोगी तो मैं तुम्हें तीन वरदान दूँगा|

"महिला ने उसे आजाद कर दिया...
.
.
मेंढक ने कहा - "धन्यवाद, लेकिन तीन वरदानों में मेरी एक शर्त है जो भी तुम माँगोगी तुम्हारे पति को उससे दस गुना मिलेगा|
.
.
महिला ने कहा - "ठीक है" उसने पहला वरदान मांगा कि मैं संसार की सबसे खुबसूरत स्त्री बनना चाहती हूँ|

मेंढक ने उसे चेताया - "क्या तुम्हें पता है कि ये वरदान तुम्हारे पति को संसार का सबसे सुंदर व्यक्ति बना देगा|
.

19 दिसंबर 2012

.. तो मैं छतरी लेने नहीं जाऊँगा|

तीन आदमी, दो अधेड़ और एक युवा, किसी बीयर बार में बीयर पीने गये। जब वह पीने लगे तो एक आदमी बोला - ''लगता है बाहर बारिश हो रही है।'' गरमागरम बहस के बाद तय हुआ कि उम्र में सबसे छोटा छतरी लेने के लिये घर जाये। लड़का गुर्राया - ''मेरे जाने पर तुम मेरी सारी बीयर पी जाओगे।'' उसे इतमीनान दिलाया गया कि नहीं पीयेंगे, उसके हिस्से की ज्यों की त्यों रखी रहेगी। तब कहीं छोटे मियाँ छतरी लेने चले।

रात गहराने लगी पर छोटे मियां नहीं लौटे। अन्त में एक बोला - ''क्यों न उन हजरत के हिस्से की भी पी ही ली जाये। अब तो वे आने से रहे।''दूसरा बोला - ''मैं भी यही सोच रहा था। आओ पी लें।'' बार के एक कोने की छोटी सी खिड़की से तेज आवाज आई - ''अगर पीओगे तो मैं छतरी लेने नहीं जाऊँगा।

13 अक्टूबर 2012

ब्रिज का टेंडर ..

एक ब्रिज का टेंडर निकला | 
एक मद्रासी से कहा 50 लाख में ब्रिज बना दूँगा |
ऑथोरिटीस ने पूछा कैसे ? 
वो बोला 10 लाख मेरे , 10 लाख का मटेरियल , 10 लाख मजदूरों के |
सिन्धी बोला 90 लाख में बना दूँगा |
ऑथोरिटीस ने पूछा इतना महँगा क्यों ?
सिन्धी बोला 30 लाख मेरे , 30 लाख आपके |
ऑथोरिटीस बोले ब्रिज कौन बनायेगा |
सिन्धी बोला ब्रिज मद्रासी बनायेगा |
सिन्धी को टेंडर मिल गया |

9 अक्टूबर 2012

बॉस और कर्मचारी..

बॉस : अगर मेरे हवाई जहाज़ में 50 ईंटे हो और मैं एक नीचे फ़ेंक दूँ तो कितने बचेंगे ?
कर्मचारी : 49 

बॉस : तीन वाक्य में बताओ कि हाथी को फ्रीज़ में कैसे रखा जाये ?
कर्मचारी :- (1) फ्रीज़ खोलिए, (2) हाथी को उसमे रखिये और (3) फ्रीज़ बंद कर दीजिये ! 

बॉस : अब 4 वाक्य में बताओ कि हिरन को फ्रीज़ में कैसे रखा जाये ?
कर्मचारी :- (1) फ्रीज़ खोलिए (2) हाथी को बाहर निकालिए (3 ) हिरन को अन्दर रखिये और फिर (4) फ्रीज़ बंद कर दीजिये ! 

बॉस : आज जंगल में शेर का जन्मदिन मनाया जा रहा है, वहां एक को छोड़ कर सब जानवर मौजूद है, बताओ कौन मौजूद नहीं है ?
कर्मचारी :- हिरन, क्योंकि वो फ्रीज़ में बंद है ! 

बॉस :  बताओ, एक बूढी औरत मगरमच्छो से भरी तालाब को कैसे पार कर सकती है ?
कर्मचारी:- बड़े आसानी से, क्योंकि सारे मगरमच्छ शेर के जन्मदिन के पार्टी में गए हैं ! 

बॉस : अच्छा आखिरी सवाल, वो बूढी औरत मर कैसे गयी ?
कर्मचारी :  सोचते हुए ....... लगता है सर कि वो तालाब में फिसल गयी अथवा गिर गयी होगी..

बॉस : अबे गधे, उसके सिर पर ईंट लगी थी जो मैंने हवाई जहाज़ से फेंकी थी, बस यही समस्या है कि तुम अपने काम में जरा भी ध्यान नहीं लगाते हो और तुम्हारा दिमाग कही और रहता है, हमेशा अपने काम पर ध्यान केंद्रित करो ! समझ गये

(मोरल : जितना मर्ज़ी तैयारी कर लो, अगर बॉस ने ठान ली है कि उसने तुम्हारी बजानी है तो बजा के रहेगा...)

7 मई 2012

खुल के हंसिये ..

एक प्रेस रिपोर्टर को समाचार बड़े विस्तार के साथ लिखकर भेजने की आदत थी। उसके संपादक ने उसे कहा कि वह समाचार कम से कम शब्दों में लिखकर भेजा करे। अगली बार प्रेस रिपोर्टर ने निम्न समाचार भेजा।
स्थानीय तेल कंपनी के एक कर्मचारी ने माचिस जलाकर यह देखने के लिए पेट्रोल है या नहीं, पेट्रोल की टंकी में झाँका। पेट्रोल था। आयु पच्चीस वर्ष।

24 दिसंबर 2011

मजाकिया हिन्दी कहानी


पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और बात तलाक तक पहुंच गई। लेकिन पहले फैसला बच्चे के बारे में होना था कि वह किसके पास रहेगा।

न्यायाधीश ने पहले पत्नी से पूछा कि वह कोई एक वजह बताये जिस कारण बच्चा उसे दिया जाना उचित हो ।

पत्नी ने कहा - ''मैने उसे नौ महीने गर्भ में रखा है और बड़े कष्ट झेलकर उसे जन्म दिया है। यह बच्चा मेरे शरीर का हिस्सा है। उस पर सिर्फ और सिर्फ मेरा ही अधिकार है।''

न्यायाधीश हांलाकि उसकी बात से प्रभावित हुये लेकिन नियम के अनुसार पति से भी वही प्रश्न किया।

पति ने जवाब दिया - ''देखिये, यदि मैं कोला (शीतल पेय) की मशीन में एक सिक्का डालता हूं और एक गिलास कोला निकल कर बाहर आता है तो आप ही बताइये उस कोला पर मेरा अधिकार होगा या मशीन का ?
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...